बिहार में फिर हैवानियत: 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 01:07 PM (IST)

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से हैवानियत की हदों को पार करता हुआ मामला सामने आया है। इस बार किसी मासूम के साथ नहीं बल्कि 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, खडग़पुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीया महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव आई थी। बेटी से मिलकर महिला रविवार दोपहर पैदल अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि शिशुआ गांव निवासी गौतम मंडल ने रास्ते में महिला को अकेले देखकर उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर तारापुर थाने में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्तपताल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static