स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंगेर में 8 अवैध बंदूक कारखानों का भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 05:23 PM (IST)

मुंगेरः देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुंगेर जिले में पुलिस ने आठ अवैध छोटे बंदूक कारखानों का भंडाफोड़ किया है और इस संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) हरी शंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात को कई स्थानों पर छापा मारा और आठ अवैध छोटे बंदूक कारखानों का भंडाफोड़ किया और सात लोगों को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने अवैध बंदूक कारखानों से गोला-बारूद के साथ आठ बेस मशीनें, आंशिक रूप से निर्मित पिस्तौल के चार टुकड़े, 9 एमएम कारतूस के आठ टुकड़े, 20 अन्य कारतूस, पांच पिस्तौल बैरल और हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरणों को जब्त किया। उन्होंने कहा कि छापेमारी कासिम बाजार, जमालपुर, नया रामनगर और सफियासराय पुलिस स्टेशनों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। एसपी ने कहा कि इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत नया रामनगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static