Lok Sabha Election 2019: उजियारपुर मेें 2 लोकसभा सदस्यों के बीच टक्कर

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 04:42 PM (IST)

पटनाः बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को पांच सीटों पर मतदान होने हैं। पांच संसदीय क्षेत्र में होने वाले लोकसभा चुनाव में से उजियारपुर ऐसी सीट है जहां दो वर्तमान सांसदों रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 

कुशवाहा इस बार उजियारपुर और काराकाट से लड़ रहे चुनाव
चौथे चरण में 29 अप्रैल को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान होना है। इनमें उजियारपुर सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इस बार उजियारपुर और काराकाट दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उजियारपुर में उनका मुकाबला यहां के मौजूदा सांसद नित्यानंद राय से है। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने अजय कुमार को यहां से प्रत्याशी बनाया है जिससे इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

इस बार रालोसपा 5 सीटों पर लड़ रही चुनाव
भाजपा, लोजपा और रालोसपा ने 2014 का चुनाव राजग के घटक दल के रुप में मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 30, लोजपा ने सात और रालोसपा ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिनमें भाजपा ने 22, लोजपा ने छह और रालोसपा ने तीनों सीट सीतामढ़ी, काराकाट और जहानाबाद पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में समीकरण काफी बदल गए हैं। कुशवाहा की पार्टी रालोसपा राजग छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गई है। महागठबंधन में शामिल रालोसपा इस बार पांच सीट पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट और जमुई (सुरक्षित) पर चुनाव लड़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static