Lok Sabha Election 2019: एक नजर अररिया लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 03:20 PM (IST)

सुपौलः बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के तहत चार और दूसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 23 अप्रैल को तीसरे चरण के तहत पांच सीटों पर मतदान होने हैं जिसमें झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया शामिल है। इस खबर में हम आपको अररिया लोकसभा सीट के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

अररिया लोकसभा सीट से 1967 में पहली बार कांग्रेस के तुलमोहन सिंह चुनाव जीते। 1971 में भी यह सीट उनके पास ही रही। 1977 में यहां से भारतीय लोक दल के महेंद्र नारायण सरदार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद 1980 और 1984 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के डुमर लाल बैठा चुनाव जीते लेकिन इसके बाद 1989, 1991 और 1996 के चुनाव में जनता दल के टिकट पर सुखदेव पासवान जीतकर संसद पहुंचे।
PunjabKesari
इस सीट पर पहली बार 1998 में बीजेपी के रामजी दास ऋषिदेव चुनाव जीतने में सफल रहे। 1999 में सुखदेव पासवान आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीते। साल 2004 में एक बार फिर से सुखदेव पासवान चुनाव जीतने में कामयाब रहे लेकिन इस बार RJD के टिकट पर नहीं बल्कि बीजेपी के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे। 2009 के चुनाव में बीजेपी ने प्रदीप कुमार सिंह को उतारा और ये सीट जीतने में फिर बीजेपी को कामयाबी मिली। 2014 में मोदी लहर के बावजूद यह सीट RJD के खाते में गई और मोहम्मद तस्लीमुद्दीन सांसद बने लेकिन उनके निधन के बाद फिर मार्च 2018 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें आरजेडी के टिकट पर तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम चुनाव लड़े और जीतने में कामयाब रहे।

जिला विधानसभा क्षेत्र
अररिया नरपतगंज, रानीगंज(सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकिहाट और सिकटी


अररिया लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 6 सीटें आती हैं जिनमें अररिया जिले की नरपतगंज, रानीगंज(सुरक्षित), फारबिसगंज, अररिया, जोकिहाट और सिकटी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में अररिया में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 88 हजार 320 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 42 हजार 463, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 45 हजार 783 और ट्रांस जेंडर के कुल 74 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर पिछले लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर
साल 2018 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में राजद के सरफराज आलम ने 5 लाख 9 हजार 334 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं BJP के प्रदीप कुमार सिंह 4 लाख 47 हजार 346 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे
साल 2014 में इस सीट पर राजद के तस्लीमुद्दीन ने 4 लाख 7 हजार 978 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं BJP के प्रदीप कुमार सिंह 2 लाख 61 हजार 474 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि JDU के विजय कुमार मंडल को 2 लाख 21 हजार 769 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर
साल 2009 में BJP के प्रदीप कुमार सिंह ने 2 लाख 82 हजार 742 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं LJP के ज़ाकिर हुसैन खान 2 लाख 60 हजार 240 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि कांग्रेस के डॉ. शकील अहमद खान को 49 हजार 649 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2004 लोकसभा चुनाव के नतीजे
साल 2004 की बात करें तो BJP के सुखदेव पासवान ने 2 लाख 16 हजार 677 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं समाजवादी पार्टी के रामजी दास ऋषिदेव 1 लाख 88 हजार 933 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि LJNSP के राम सेवक हज़ारी को 1 लाख 73 हजार 502 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static