Lok Sabha Election 2019: एक नजर पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 02:55 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होने हैं जिनमें से पांच चरणों में 24 सीटों पर मतदान हो चुके हैं। 12 मई को छठे चरण के तहत आठ सीटों पर मतदान होने हैं जिनमें वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल हैं। इस खबर में हम आपको पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

हिमालय के तराई इलाके में बसा यह जिला जल और वनसंपदा से परिपूर्ण है। बेतिया जिले का मुख्यालय भी इसी शहर में हैं। यहां का वाल्मीकि नगर देवी सीता की शरणस्थली होने से काफी पवित्र है। राजा जनक के समय यह तिरहुत प्रदेश का अंग था...जो बाद में छठी सदी ईसा पूर्व में यह वैशाली साम्राज्य का हिस्सा बन गया। उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा से लगा यह क्षेत्र भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान काफी सक्रिय रहा है। महात्मा गांधी ने यहीं से अंग्रेजों के खिलाफ नील आंदोलन से सत्याग्रह की शुरुआत की थी।
PunjabKesari
पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट के इतिहास को देखें तो साल 2002 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में यह लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और 2009 में इस सीट पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. संजय जायसवाल सांसद चुने गए। वहीं 2014 में भी यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास ही रही और डॉ. संजय जायसवाल सांसद बने। 2019 में भी NDA की ओर से बीजेपी ने डॉ. संजय जायसवाल को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं महागठबंधन की ओर से रालोसपा ने डॉ. ब्रजेश कुमार कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है।

पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 6 विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से पश्चिमी चंपारण जिले की नौतन, चनपटिया और बेतिया विधानसभा और पूर्वी चंपारण जिले की रक्सौल, सुगौली और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
PunjabKesari

जिला विधानसभा क्षेत्र
पश्चिमी चंपारण नौतन, चनपटिया और बेतिया
पूर्वी चंपारण रक्सौल, सुगौली और नरकटिया

PunjabKesari
इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 06 हजार 271 है। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 65 हजार 222, महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 40 हजार 984 और ट्रांस जेंडर के कुल 65 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2014 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ. संजय जायसवाल ने 3 लाख 71 हजार 232 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं जेडीयू के प्रकाश झा 2 लाख 60 हजार 978 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि RJD के रघुनाथ झा को 1 लाख 21 हजार 800 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari
2009 लोकसभा चुनाव के नतीजे
साल 2009 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. संजय जायसवाल ने 1 लाख 98 हजार 781 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी तो वहीं LJP के प्रकाश झा 1 लाख 51 हजार 438 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि कांग्रेस के अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव को 70 हजार 1 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static