पटना के छात्र आभास झा ने रोशन किया देश का नाम, वर्ल्ड बैंक में मिली बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 12:54 PM (IST)

 

पटनाः पटना के छात्र आभास झा ने बिहार का नहीं बल्कि पूरे देश का भी नाम रोशन कर दिया है। उन्हें वर्ल्ड बैंक में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शहरी विकास और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए प्रैक्टिस मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे।

पटना के इस स्कूल से हासिल की थी शिक्षा
विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद हासिल करने वाले भारतीय अर्थशास्त्री आभास झा का बिहार से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से शिक्षा हासिल की है।

आभास झा को वर्ल्ड बैंक में मिली अहम जिम्मेदारी
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री आभास झा को दक्षिण एशिया में विश्वबैंक के एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2001 में विश्व बैंक में शामिल हुए थे आभास झा
आभास झा 2001 में विश्व बैंक में शामिल हुए थे। साथ ही वह बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के बैंक कार्यालय में कार्यकारी निदेशक रह चुके है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है।

विश्व बैंक ने बताई आभास झा की प्राथमिकता
वहीं विश्व बैंक ने बताया कि आभास झा की शीर्ष प्राथमिकता दक्षिण एशियाई क्षेत्र की आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन टीम को वैश्विक व्यवहार सीमाओं से जोड़ने और उनके साथ तालमेल को प्रोत्साहन देने की होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static