Lok Sabha Election 2019: एक नजर गया लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 01:35 PM (IST)

गयाः गया लोकसभा क्षेत्र बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। गया लोकसभा क्षेत्र का इलाका नक्सल प्रभावित है और गया लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है। इस खबर में हम आपको गया लोकसभा सीट के बारे में कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं।

आजादी के बाद 5 बार गया लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। 1989 से जनता दल ने लगातार तीन बार इस सीट पर जीत हासिल की। 1998 और 1999 का चुनाव बीजेपी के रामजी मांझी ने जीता। 2004 में राजद के राजेश कुमार मांझी ने गया लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराया। 2009 और 2014 के चुनाव में भाजपा के हरी मांझी ने इस सीट पर जीत हासिल की।

जिला विधानसभा क्षेत्र
गया शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, बेलागंज और वजीरगंज

गया लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा की सीटें आती है। गया लोकसभा सीट में शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, बेलागंज और वजीरगंज विधानसभा शामिल हैं जिनमें बाराचट्टी और बोधगया दोनों आरक्षित सीटें हैं।

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में गया में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 98 हजार 772 है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 79 हजार 308, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 19 हजार 405 और ट्रांस जेंडर के सिर्फ 59 मतदाता शामिल हैं। 

पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें एक नजर 
साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के हरी मांझी ने आरजेडी के रामजी मांझी को करीब एक लाख वोट से हराकर जीत हासिल की थी।आपको बता दें कि हरी मांझी ने 3 लाख 26 हजार 230 वोटों के साथ अपना परचम लहराया था। वहीं आरजेडी के रामजी मांझी 2 लाख 10 हजार 726 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेडीयू के उम्मीदवार जीतनराम मांझी को एक लाख 31 हजार 828 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे 
साल 2009 में की बात करें तो बीजेपी के हरी मांझी ने 2 लाख 46 हजार 255 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी।तो वहीं आरजेडी के रामजी मांझी 1 लाख 83 हजार 802 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संजीव प्रसाद टोनी 64 हजार 902 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 

2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें एक नजर 
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो आरजेडी के राजेश कुमार मांझी ने 4 लाख 64 हजार 829 वोटों के साथ जीत का परचम लहराया था। वहीं बीजेपी के बलवीर चंद 3 लाख 61 हजार 895 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बसपा के शाक्ति राज को सिर्फ 18 हजार 184 वोट मिले थे और वो तीसरे स्थान पर रहे थे।

prachi