RLSP नेता पर लगा नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 05:30 PM (IST)

समस्तीपुरः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश महासचिव वेद प्रकाश पर एक नाबालिग लड़के के साथ यौनाचार करने का गंभीर आरोप लगा है। इसके चलते उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से रालोसपा नेता फरार हैं वहीं पुलिस नेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे का आरोप है कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर विदेशिया डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसमें वह लड़की की भूमिका निभा रहा था। कार्यक्रम के बाद जब वह मेकअप रूम में अपनी ड्रेस चेंज कर रहा था तभी आरोपी नेता जबरन कमरे में घुस आए। लड़के ने आरोप लगाया कि नेता अपने एक साथी के साथ बाइक पर बिठाकर उसे एक शटर वाली दुकान में ले गए जहां उसके साथ यौनाचार किया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने करीब दो घंटे तक उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पीड़ित बच्चे ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने लड़के को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static