आर्थिक मदद करने वालों में जुड़ा अक्षरा सिंह का नाम, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगी 1 लाख रुपए

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 05:58 PM (IST)

मुंबई/पटनाः कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में लड़ाई जारी है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग इससे लड़ने के लिए आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। अक्षरा सिंह ने बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने कई जिंदगियों को रोक कर रख दिया है। इस मुश्किल दौर में मैं बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपए डोनेट कर रही हैं। मेरी ओर से यह एक छोटी मदद है। उन्होंने कहा कि बिहार में हालांकि अभी मामले कम हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से सजग है। मैं भी अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी ओर से छोटी सी मदद भेज रही हूं। मैं आशा करती हूं कि हम मिलकर लड़ेंगे और इस महामारी को जल्द ही खत्म कर देंगे।

अभिनेत्री ने कहा कि घर में रहना और साफ-सफाई रखना ही हमारे लिए विकल्प है। इसलिए सरकार के निर्देशों का पालन करें। कोरोना को हराने में जरूर कामयाबी मिलेगी। अक्षरा सिंह ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह सूर्य नमस्कार करती नजर आई हैं। इससे पूर्व अक्षरा सिंह लोगों को जागरुक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं थी और उन्होंने लोगों को मास्क दिए। अक्षरा ने लोगों को दस्ताने दिए और सेनेटाइजर भी उपलब्ध करवाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static