जहानाबाद में बनाए गए 3 ऑल वुमेन बूथ, महिला सुरक्षाकर्मियों को किया गया तैनात

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 11:32 AM (IST)

जहानाबादः लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण तहत बिहार की आठ सीटों पर मतदान करवाए जा रहे हैं। जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहे हैं पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, सासाराम शामिल हैं। मतदान के लिए जहानाबाद में तीन ऑल वुमेन बूथ बनवाए गए हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, जिले के मध्य विद्यालय ऊंटा में तीन बूथ 244, 245 और 246 को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस बूथ पर सभी चुनाव कर्मी के साथ-साथ सुरक्षाकर्मी भी महिला है। इस बूथ पर मतदाताओं का खास ख्याल रखा गया है। काफी खूबसूरत तरीके से सजाए गए इस बूथ पर छोटे-छोटे बच्चों को खेलने-कूदने का भी इंतजाम किया गया है।
PunjabKesari
इसके अतिरिक्त लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट और वोट देने तक इंतजार करने वाले मतदाताओं के लिए ड्राइंग रूम का भी इंतजाम किया गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static