राज्यपाल से मिलने पहुंची अनंत सिंह की पत्नी, बोली- हम पर कभी भी हो सकता है हमला

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 02:25 PM (IST)

पटनाः एके 47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में पटना की बेउर जेल में बंद बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी शनिवार को राज्यपाल फागू चौहान से मिलने पहुंची। इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपने ऊपर जानलेवा हमला होने की आशंका जताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

नीलम देवी ने बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे घर के सारे CCTV कैमरे तोड़ दिए हैं। साथ ही हमसे सारे सुरक्षाकर्मी भी छिन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम पर कभी भी हमला हो सकता है।

अनंत सिंह की पत्नी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने अपने पति मामले में न्याय संगत कार्रवाई की गुहार लगाई है। नीलम देवी ने कहा कि मैं अपने पति को न्याय दिलवाने के लिए दिल्ली तक जाऊंगी। उन्होंने कहा कि सांसद ललन सिंह और नीतीश सरकार के मंत्री नीरज सिंह मेरे पति अनंत सिंह को फंसा रहे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static