बाहुबली विधायक अनंत सिंह का ऐलान- मुंगेर से ही लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 12:35 PM (IST)

मुंगेरः 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार की हॉट सीट कहे जाने वाले मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

इस पर अनंत सिंह का मुकाबला सांसद वीणा देवी और जदयू के कद्दावार नेता ललन सिंह के साथ होगा। ललन सिंह और वीणा देवी पहले ही मुंगेर सीट पर अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। दिल्ली से पटना पहुंचे विधायक ने मुंगेर से ही लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया। फिलहाल वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस बारे में उन्होंने कुछ साफ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि विधायक अनंत सिंह इस सीट से चुनाव महागठबंधन की तरफ लड़ते हैं या निर्दलीय ही चुनाव लड़ते हैं। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह द्वारा मुंगेर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद लोजपा और जदयू की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static