लोकसभा चुनावः RJD के दूसरे चरण के प्रत्याशियों का ऐलान, बांका से जय प्रकाश को मिली टिकट

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 01:51 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजद ने दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राजद ने बांका से जय प्रकाश नारायण यादव और भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट दिया है।

जिला उम्मीदवार का नाम
 
बांका जय प्रकाश नारायण यादव
भागलपुर शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल


इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने महागठबंधन में नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है। वहीं कांग्रेस के हरखू झा ने कहा कि पार्टी बहुत जल्द उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। वहीं दूसरी तरफ रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव स‍मिति की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामोें का ऐलान हो सकता है।

गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव में राजद के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव ने बांका से जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी सिंह को हराया था। इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। वहीं शैलेश कुमार उर्फ भोलू मंडल भागलपुर से आरजेडी सांसद हैं। वह 2000 से 2010 के बीच वह तीन बार विधायक बने और 2014 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static