कांग्रेस ने दूसरे चरण के प्रत्याशियों का किया ऐलान, कटिहार से तारिक अनवर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 06:01 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनावों के तहत कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नामों की एक सूची जारी की है। इस सूची में बिहार के दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। दूसरे चरण में बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बांका और भागलपुर में चुनाव होने हैं। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज से कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

जिला उम्मीदवार का नाम
 
पूर्णिया उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
कटिहार तारिक अनवर
किशनगंज मोहम्मद जावेद


कांग्रेस ने कटिहार से तारिक अनवर, पूर्णिया से उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है। वहीं बांका और भागलपुर से राजद ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बांका से राजद के जय प्रकाश नारायण और भागलपुर से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का घटक दल है। कांग्रेस के अतिरिक्त महागठबंधन में राजद, हम, रालोसपा, वीआईपी शामिल है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष रह गया है। बिहार में 40 सीटों पर चुनाव होने हैं। यह चुनाव सात चरणों में होने हैं। पहले चरण के चुनाव 11 अप्रैल को और आखिरी चरण के चुनाव 19 मई को होने हैं। 23 मई को परिणामों की घोषणा होगी। बिहार महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए राजद को 20, कांग्रेस को 9, हम को 3, रालोसपा को 5, वीआईपी को 3 सीटें दी हैं। वहीं महागठबंधन में राजद के कोटे से माले को एक सीट दी गई है लेकिन माले ने अलग से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

prachi