रोहतासः नगर परिषद की टीम पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, 5 कर्मी घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 04:59 PM (IST)

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार देर रात्रि नगर परिषद की एक टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इस घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित परिषद के पांच कर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के डेहरी नगर थाना अंतर्गत चूना भट्ठा मोड़ के पास की है। डेहरी नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें से दो आरोपियों उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि वह और सिटी मैनेजर मनोज भारती परिषद के अन्य कर्मियों के साथ पृथक केंद्र पर खाना पहुंचा कर शुक्रवार देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान चूना भट्ठा मोड़ के पास कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करके बैठे हुए थे और ये सभी नशे में थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने उन लोगों से अपने-अपने घरों में जाने के लिए कहा जिससे आक्रोशित युवकों ने आवाज देकर पास स्थित अपने घरों से अन्य लोगों को बुला लिया और परिषद की टीम पर पथराव किया कर दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पथराव में वह, सिटी मैनेजर और सुरक्षा गार्ड अनिल कुमार व अन्य दो लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर अपर समाहर्ता लाल ज्योतिनाथ सहदेव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोटिल लोगों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static