तीसरी बार राज्यस्थान के CM बने अशोक गहलोत, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए तेजस्वी

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 03:55 PM (IST)

पटना: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी कांग्रेस विपक्ष की एकजुटता को दिखाने का कोई भी मौका गंवाना चाहती है। इसके चलते कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में कई विपक्षी नेताओं को न्यौता दिया। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव तथा लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव भी इस शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static