अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को बताया ''बबुआ'', कहा- उनको लोकतंत्र की जानकारी नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 10:19 AM (IST)

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अभी बबुआ हैं, उनको लोकतंत्र की जानकारी नहीं है।

चौबे ने कहा कि हिंदू एक जीवन पद्धति है। देश कांग्रेस मुक्त की ओर बढ़ रहा है और पार्टी सिर्फ तुष्टिकरण में लगी है। कांग्रेस देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू-पाकिस्तान का क्या मतलब है। राहुल गांधी ही कांग्रेस को कब्र में डालेंगे।

ममता बनर्जी पर भी हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि वामपंथियों की तरह तृणमूल का सफाया होगा। वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी। 

Deepika Rajput