विधानसभा चुनाव: रांची में बोले चिराग पासवान- झारखंड की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 04:07 PM (IST)

पटना/रांची: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को बचरा चार नंबर मैदान में आयोजित जन सुझाब रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव बड़कागांव विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोगों के भविष्य को निर्धारित करनेवाला होगा।

चिराग पासवान ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार बनाकर यहां के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधासभा की 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र इसमें से एक है।आनेवाला 5 साल बड़कागांव के लोगों का भविष्य तय करेगा।

लोजपा नेता ने कहा कि इस संबंध में लोकजनशक्ति ने एनडीए को उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची दे दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से भी इस संबंध में बात होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं। केंद्र का घटक दल होने के कारण पार्टी की सोच भी समान है।

Edited By

Jagdev Singh