देह व्‍यापार व दुष्‍कर्म कांड में फरार RJD विधायक की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया कुर्की का आद

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:20 PM (IST)

आराः देह व्‍यापार व दुष्‍कर्म के मामले में राजद विधायक अरुण यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आरा कोर्ट की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने विधायक के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कर दिया गया है। अब किसी भी वक्त विधायक के घर की कुर्की हो सकती है। इस आदेश की कॉपी पुलिस को भी भेज दी गई है।

इससे पहले पुलिस अरुण यादव के अगियांव स्थित हवेली पर नोटिस चिपकाने पहुंची थी जिसका उनके घरवालों ने जमकर विरोध किया था। अरुण यादव पर इसी साल जुलाई महीने में एक नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। एक युवती ने पटना में एक इंजीनियर और एक विधायक के आवास पर दुष्‍कर्म की बात कही। किशोरी ने इस केस में अरुण यादव के अलावा कुछ और लोगों पर भी आरोप लगाया था।

वहीं विधायक इस मामले का खुलासा होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। मोबाइल का अंतिम लोकेशन झारखंड में मिलने के कारण माना जा रहा है कि वे बिहार के बाहर भूमिगत हैं। अब कुर्की जब्ती का आदेश जारी होने के बाद विधायक पर सरेंडर करने का दबाव बढ़ गया है। 
 

prachi