गिरिराज के बयान पर बोले आजम- दो से ज्यादा बच्चे होने पर पति-पत्नी को दे देनी चाहिए फांसी

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 12:43 PM (IST)

रामपुरः सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में दो-तीन से ज्यादा बच्चे पैदा हों उन पति-पत्नी को फांसी दे देनी चाहिए। इसके बाद 'न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी'।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वर्तमान केंद्र सरकार के शासन से अंग्रेजों का शासन बेहतर था। बता दें कि, बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बने। देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए। इस नियम की पालना न करने वालों का वोटिंग राइट खत्म होना चाहिए। देश में कुछ लोग अपने लाभ के लिए समाज में विषमता फैलाते हैं।

इस दौरान उन्होंने AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी जैसे लोग सामाजिक समरस्ता में सबसे बड़े बाधक हैं। वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है।

Deepika Rajput