पंचतत्व में विलीन हुए बैद्यनाथ महतो, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 11:24 AM (IST)

बेतियाः बिहार में पश्चिम चम्पारण जिलो के वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बैद्यनाथ महतो का अंतिम संस्कार नौतन प्रखंड स्थित उनके पैतृक बहोरनपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

दिवंगत सांसद को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रामाकांत प्रसाद ने दी। दिवंगत सांसद के पार्थिव शरीर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प चक्र, पुष्प माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह पश्चिम चंपारण के प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने बहोरनपुर पहुंचकर स्व. महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

साथ ही मदन सहनी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वह महतो के निधन से वह काफी दुखी हैं। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Nitika