बड़ी सफलता: भागलपुर का कुख्यात सत्तन यादव गिरफ्तार, 15 साल से चल रहा था फरार

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 05:29 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर से पुलिस ने कुख्यात अपराधी सत्तन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से कई हथियार और मोबाइल बरामद किए गए है। पुलिस सत्तन से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस को करीब 15 वर्ष से फरार चल रहे कुख्यात सत्तन यादव के गांव में अपने घर आने की गुप्त सूचना एवं तकनीकी सेल के आधार पर मिली। जानकारी पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार सत्तन के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 15 से अधिक हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

बता दें कि, सत्तन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तत्कालीन अध्यक्ष लक्ष्मीकांत यादव हत्याकांड में भी शामिल था। 

Deepika Rajput