सांसद भोला सिंह का निधन राजनीति की अपूरणीय क्षति: सुशील

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 12:04 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सांसद भोला सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य की राजनीति की अपूरणीय क्षति है। 

उपमुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि  भोला सिंह अच्छे वक्ता, अध्ययनप्रिय, संवैधानिक विषयों के जानकार और संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था रखने वाले राजनेता थे। उनकी लोकप्रियता दलीय सीमाओं से परे थी। वह आजीवन अपने क्षेत्र और बिहार के विकास को लेकर प्रयत्नशील तथा सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद के रूप में किए गए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों तथा लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धैर्य प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय से भाजपा के सांसद एवं पूर्व मंत्री भोला सिंह का नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

Deepika Rajput