साध्वी प्राची का बड़ा ऐलान- दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 02:39 PM (IST)

नालंदाः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां बयान जारी कर रही हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। 

साध्वी प्राची ने कहा कि सूर्य अपनी गर्मी छोड़ सकता है, चांद अपनी शीतलता छोड़ सकता है, सागर अपनी सीमा का उल्लंघन कर सकता है लेकिन दुनिया की कोई भी ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इसके लिए कानून लाना चाहिए। 

विहिप की नेता ने कहा कि राम को भूल जाना केंद्र सरकार के लिए खतरा साबित हो सकता है क्योंकि मंदिर निर्माण को लेकर सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रवैये से संत समाज में भयानक आक्रोश है। उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के नतीजे राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर अपनाए गए ढीले रवैये का ही नतीजा हैं। इसके अतिरिक्त साध्वी प्राची ने कहा हर चीज सरकार पर नहीं छोड़ी जा सकती। सरकारों से परिवर्तन नहीं होता है, परिवर्तन संस्कारों से होता है। 

इसके अतिरिक्त साध्वी प्राची ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से नालंदा विवि पर हमला करने वाले बख्तियार खिलजी के नाम पर बने बख्तियारपुर का नाम बदलकर मगध रखने की भी अपील की। यह बयान साध्वी प्राची ने बिहारशरीफ में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म सभा में शामिल होने के दौरान दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static