पटना के IGIMS की बड़ी लापरवाही, अस्पताल से भागा कोरोना संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 03:56 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधनी पटना के आइजीआइएमएस अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, शुक्रवार की रात एक कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल से भाग गया। इसके चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीज जिले का रहने वाला है। उसके लिवर में मवाद था जिसके चलते गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया था। वहीं शुक्रवार देर रात उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मगर इससे पहले ही वह एंबुलेंस से अपनी बहू के साथ जा चुका था।

बताया जा रहा है कि यह मरीज अस्पताल के इमरजेंसी समेत कई विभागों में भर्ती रहा है। साथ ही कई डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों के संपर्क में आया है। अब अस्पताल के उन वार्ड को सेनिटाइज कर संपर्क में आए डॉक्टर और कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। बता दें कि अस्पताल को भी सील किया जा सकता है।

Edited By

Ramanjot