चिराग पासवान का बड़ा बयान- BJP नीतीश कुमार के साथ रहे या ना, हम उसका साथ देंगे

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 12:09 PM (IST)

पटनाः बिहार में कोरोना संकट के बीच चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने सियासी बयानबाजी शुरू कर दी है। इसी बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के साथ रहे या अपना मन बदल ले, हम भाजपा का साथ देंगे।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का चेहरा कौन होगा, यह भाजपा को तय करना है। सीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर उन्होंने कहा भाजपा जो निर्णय ले, लोजपा हमेशा उसके साथ है। यदि वह नीतीश कुमार जी के साथ चलना चाहते हैं, हम उनके साथ हैं, अगर उनका मन बदल जाता है और वो जो भी फैसला लेते हैं, हम उसका साथ देंगे।

इसी बीच चिराग ने प्रवासियों के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने प्रवासी संकट से निपटने के लिए जो तरीके अपनाए, उसमें बेहतरी की गुंजाइश थी। बता दें कि इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने अमित शाह की वर्चुअल रैली की घोषणा कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static