5 राज्यों के चुनावी रुझानों में कांग्रेस को मिल रही बढ़त पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 12:35 PM (IST)

पटना: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के रुझानों में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिल रही है। इस पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत है।

मदन मोहन झा ने कहा कि इन रुझानों से साफ हो गया है कि देश के लोग कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं लेकिन लोग अब भाजपा मुक्त भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। मदन मोहन झा ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी।

शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। इन रुझानों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस स्पष्ट रूप से आगे चल रही हैं वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला जारी हैै।

prachi