बिहार: सुपौल में महिला और तीन बच्चों की जहर खाने से मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 02:10 PM (IST)

सुपौलः बिहार के सुपौल जिले में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने तीन बच्चों संग जहर खा लिया। जिससे चारों की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष और ग्रामीण इस मामले में अनभिज्ञता जता रहे हैं। वहीं महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह मामला सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के खोखनाहा वार्ड 12 का है। इस मामले में महिला के परिजनों के पहुंचने के बाद महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर से और तीनों बच्चों का शव घर से तीन किलोमीटर दूर गड्ढे से खोद बरामद किया गया।

वहीं महिला के परिजनों ने महिला के पति के भाई संजय मुखिया को पकड़कर रखा है। उनका आरोप है पारिवारिक विवाद में चारों को जहर खिलाकर मार दिया गया और शवों को मिट्टी में दबा दिया गया। वहीं इलाके के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला रूणा देवी (32 साल) के पति कारी मुखिया दिल्ली के स्टील फैक्टरी में काम करते हैं। मृतक महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही पति के परिजनों से अलग हटकर रहती थी।
 

prachi