बक्सर में खुला बिहार का पहला कैंसर डिटेक्शन सेंटर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया उद्घाटन

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 12:42 PM (IST)

 

बक्सरः केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सरवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। उनके द्वारा बक्सर में बिहार का पहला कैंसर डिटेक्शन सेंटर खोला गया। अश्विनी चौबे ने बक्सर सदर अस्पताल में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल द्वारा कैंसर जांच, टेलीमेडिसिन एवं ओपीडी जैसी सेवाओं का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

बक्सरवासियों को मिलेगा लाभः केंद्रीय मंत्री
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका फायदा बक्सरवासियों को मिलेगा। इसके साथ ही मेरी जो सोच है वो सफल होती दिख रही है क्योंकि अब चिकित्सा और चिकित्सक दोनों आपके द्वार है। अब कैंसर की प्राथमिक जांच यहीं पर होगी और इसका इलाज भी टेलीमेडिसिन के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैंसर अस्पताल में मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा
वहीं टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के उपनिदेशक डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस सेवा का लाभ बक्सरवासियों तथा उसके आसपास के लोगों को मिलेगा। साथ ही बक्सर में इस सेवा को शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री की प्रशंसा भी की।

डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया सांकेतिक विरोध
बता दें कि ऐसे शुभ मौके पर सदर अस्पताल के डॉक्टर तथा कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करते पाए गए और मंत्री का सांकेतिक विरोध जताया। इस सांकेतिक विरोध का कारण यह था कि सिविल सर्जन उषा किरण वर्मा के साथ मंत्री के निजी सलाहकार नारायण ओझा ने फेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static