बिहार सरकार के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले मिल जाएगा सितंबर महीने का वेतन

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 11:29 AM (IST)

पटनाः बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही सितंबर महीने का वेतन देकर बड़ी राहत पहुंचाने जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सितंबर महीने के वेतन का भुगतान 25 सितंबर से करने का फैसला लिया है।

प्रधान सचिव ने ये पत्र सभी अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव/स्थानिक आयुक्त बिहार भवन नई दिल्ली, सभी विभागाध्यक्ष, सभा प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जिला पदाधिकारी, सभी आरक्षी अधीक्षक और सभी कोषागार पदाधिकारी को (फॉर्वर्ड) किया है।

prachi