आज से 27 मई तक रोजाना 50 ट्रेनें आएंगी बिहार, 8 लाख प्रवासियों की होगी घर वापसी

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 04:31 PM (IST)

पटनाः लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, मंगलवार से 27 मई तक हर दिन प्रवासियों के लिए 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से करीब आठ लाख प्रवासियों को बिहार वापस लाया जाएगा।

सोमवार को परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि 27 मई तक 18 प्रदेशों से आठ लाख प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार तक 320 ट्रेनों से 4.25 लाख प्रवासी बिहार लौट चुके हैं। वहीं सोमवार को 45 ट्रेनों के जरिए 75 हजार लोग बिहार आए हैं। इसे अलावा बसों और दूसरे माध्यमों से भी 90 हजार लोग पहुंचे हैं।

परिवहन सचिव ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रही है ताकि लॉकडाउन में फंसे अधिक से अधिक लोगों को बिहार लाया जा सके। आने वाले दिनों में रोज 1 लाख तक प्रवासी बिहार आएंगे। उन्होंने घर लौटने के इच्छुक प्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी वापसी तक ट्रेन चलाई जाती रहेंगी और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार सभी का ख्याल रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static