2019 लोकसभा चुनावः सीटों के बंटवारे को लेकर BJP-JDU में बनी सहमति, जल्द होगी घोषणा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 04:19 PM (IST)

पटनाः बिहार एनडीए में लोकसभा चुनावों को लेकर सीटों के बंटवारे की बात बनती हुई नजर आ रही है। 16 सितंबर को सीएम आवास पर होने वाली जदयू की कार्यकारिणी बैठक में इससे संबंधित औपचारिक घोषणा की जा सकती है। 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच हुई मुलाकात में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा के साथ इस संबंध में बातचीत कर घोषणा कर दी जाएगी। 

सिंह ने कहा कि इस बार में औपचारिक घोषणा करने से पहले एनडीए के सभी घटक दलों से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कुशवाहा के खीर वाले बयान पर कहा कि ऐसे बयानों को हम तवज्जो नहीं देते हैं। एनडीए बहुत मजबूत है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में अब कुछ समय शेष बच गया है। सभी पार्टियों ने अपने स्तर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि चुनावों को लेकर बिहार एनडीए में पेच सुलझता है या फिर सीटों के बंटवारे में फिर कोई अड़चन पैदा होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static