बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को दी चुनौती, BJP नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 12:46 PM (IST)

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दी है। लॉकडाउन के बीच जहां पहले राजद नेता की हत्या कर दी गई। वहीं रविवार की सुबह अपराधियों ने भाजपा की इकाई भाजयुमो के वरीय नेता धीरज भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना में गोली लगने से दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव का है। बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता अपने घर के पास एक परिचित के साथ खड़े थे। तभी कुछ अपराधियों ने सरेआम उन्हें गालियों से भून डाला। इस दौरान भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस वारदात में दो अन्‍य लोगों को भी गोली लगी, जिसमें अनिल यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
PunjabKesari
इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल अनिल राष्‍ट्रीय जनता दल का समर्थक बताया जा रहा है। वहीं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने हत्या पर दुख जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static