भाजपा नेता का तंज, कहा- मदन मोहन झा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर नहीं होगा कोई लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 05:06 PM (IST)

पटनाः मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा ने करारा तंज कसा है। भाजपा नेता व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पार्टी को कोई लाभ नहीं होगा।

भाजपा नेता मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पिछलग्गू पार्टी है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। अब चाहे कांग्रेस कुछ भी कर ले, वह अपने खोए हुए अस्तित्व को वापिस नहीं पा सकती है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे मदन मोहन झा को बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के दिल्ली कार्यालय से इस फैसले पर मुहर लगाई गई है।

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सवर्ण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष चुनना पार्टी द्वारा सवर्णों को लुभाने का एक स्टंट माना जा रहा है। कांग्रेस के इसी कदम पर भाजपा ने करारा तंज कसा है। 

prachi