10 साल से औरंगाबाद लोकसभा सीट पर है BJP सांसद का दबदबा, क्या इस बार भी हासिल होगी जीत

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 12:58 PM (IST)

औरंगाबादः लोकसभा चुनाव शुरू होने में एक महीने से भी कम समय रह गया है। बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्य में इस बार लोकसभा चुनावों में महागठबंधन और राजग में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सात चरणों में होने वाले चुनावों के तहत 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होंगे। इस खबर में हम आपको औरंगाबाद लोकसभा सीट के बारे में कुछ जानकारी देंगे।
PunjabKesari
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार का औरंगाबाद सीट पर दबदबा माना जाता है। आजादी के बाद 1952 के पहले चुनाव में औरंगाबाद से सत्येंद्र नारायण सिंह जीतकर लोकसभा पहुंचे। उनके परिवार से 1999 में कांग्रेस की श्यामा सिंह फिर 2004 में निखिल कुमार जीते। 2009 में सुशील कुमार सिंह ने जदयू और 2014 में भाजपा की टिकट पर औरंगाबाद सीट से जीत हासिल की। 2014 में लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से जदयू से भाजपा में आए सुशील कुमार सिंह ने कांग्रेस के निखिल कुमार को हराया था। सुशील कुमार सिंह को 307941 और निखिल कुमार को 241594 वोट मिले थे।
PunjabKesari
राजपूत बहुल औरंगाबाद को बिहार का चित्तौड़गढ़ कहा जाता है। औरंगाबाद लोकसभा सीट पर मतदाताओं की कुल संख्या 1,376,323 है जिनमें से पुरुष मतदाता 738,617 और महिला मतदाता 637,706 हैं। औरंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के सुशील कुमार सिंह सांसद हैं। सुशील कुमार सिंह दस सालों से औरंगाबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
PunjabKesari
अब देखना यह होगा कि दस सालों के भीतर सांसद द्वारा औरंगाबाद के विकास में किए गए दावे कितने सच्चे साबित होते हैं। इसी विकास के चलते भाजपा सांसद दोबारा जीत हासिल कर पाएंगे क्योंकि लोगों का साफ एजेंडा है कि जो क्षेत्र का विकास करेगा उसे ही वोट मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static