BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की नई टीम की घोषणा, 12 लोगों को बनाया उपाध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 06:30 PM (IST)

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज संगठन का विस्तार करते हुए 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 12 मंत्री के साथ ही नौ प्रवक्ता नियुक्त किए है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम की घोषणा की। इस नई टीम में कुल 12 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिनमें मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता, विधायक मिथिलेश तिवारी, विधान पार्षद राधामोहन शर्मा, पूर्व विधायक नीतीश मिश्रा, पूर्व विधायक राजीव रंजन, प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, राजेश वर्मा और बेबी कुमारी शामिल हैं।

इसी तरह पूर्व सांसद जनक राम, विधायक संजीव चौरसिया, देवेश कुमार और सुशील चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी रूपनारायण मेहता, अमृता भूषण, प्रवीण तांती, सिद्धार्थ शंभू, शंभू शरण पटेल, बेबी चंकी, धर्मशिला गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति और संजीव क्षत्रीय को दी गई है।

Nitika