भाजपा नेता का तंज- महागठबंधन का हठबंधन ही स्वार्थी नेताओं की डुबोएगा नैया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 01:05 PM (IST)

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर हो रहे उप चुनाव में महागठबंधन के चारों खाने चित होने का दावा करते हुए कहा कि इस गठबंधन का हठबंधन ही स्वार्थी नेताओं की नैया डुबोएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि उपचुनाव में तथाकथित महागठबंधन चारों खाने चित होगा। महागठबंधन का हठबंधन ही स्वार्थी नेताओं की नैया डुबोएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उप चुनाव के बाद महागठबंधन का हाल कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा जैसा होगा।

पांडेय ने कहा कि उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों का मुकाबला किसी से नहीं है। विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर राजग उम्मीदवारों के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि राजग के आगे महागठबंधन का कोरा सपना काफूर हो जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static