3 बार कोशिश करने के बाद भी सौ-सौ के 10 नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने कहा- चल भाग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 05:30 PM (IST)

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के अशिक्षित होने के कारण मंडप पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की इस हिम्मत को देखकर बारात में मौजूद एक युवक ने दुल्हन से शादी करने की इच्छा जताई तो घरवालों की सहमति पर दोनों की शादी करवा दी गई।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के पंडौल थानाक्षेत्र का है जहां एक दूल्हा शादी करने के लिए बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की सहेलियां को दूल्हे के अनपढ़ होने का संकेत मिला। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को 100-100 के 10 नोट दिए और गिनने के लिए कहा। दूल्हा तीन कोशिशों के बाद भी नोटों को नहीं गिन पाया। इसके बाद दुल्हन और उसकी सहेलियों ने दूल्हे से कुुछ सवाल किए। किसी भी सवाल का सही जवाब दूल्हा नहीं दे पाया।

इस पर दुल्हन और उसकी सहेलियों का शक यकीन में तबदील हो गया। दुल्हन ने मंडप पर हिम्मत दिखाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर बारात में मौजूद एक युवक ने दुल्हन से शादी करने की इच्छा जताई। उस युवक के पिता ने दुल्हन के परिवार वालों से बात की और उसी मंडप पर दोनों की शादी करवा दी गई।

prachi