बक्सर जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर निकाली जागरूकता रैली, लोगों को बांटे मास्क

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 06:04 PM (IST)

बक्सरः बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच मास्क पहनना अब अति आवश्यक हो गया है। इसी बीच बक्सर के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने मास्क को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को मास्क भी बांटे।

बक्सर के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने जागरूकता फैलाने के लिए सड़कों पर पद यात्रा की। जिलाधिकारी के साथ लोग पीछे पीछे कोरोना संदेश की पट्टी लिए जागरूक यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सब्जी मंडी में लोगो को मास्क के प्रति जागरूक किया। वहीं जिसके पास मास्क नहीं था, उसे जिलाधिकारी ने मास्क दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ये कार्यक्रम लोगों को मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए है। वहीं एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, सिर्फ एहतियात बरतना जरूरी है। लोग बिना मास्क के घर से ना निकलें। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए आगे भी कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी बरती जाएगी।

Edited By

Ramanjot