औरंगाबाद में कार पूल के नीचे खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर
punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 06:36 PM (IST)

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बड़ा हदसा हो गया। दरअसल, नवीनगर प्रखंड के बागी पूल के नीचे खाई में कार पलट गयी जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गयी है। जबकि दो की स्थिति गंभीर है। जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है।
घटना रविवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार, बारात झारखंड राज्य के छतरपुर सोनूआटांड़ से भगवान साहू के पुत्र प्रकाश कुमार की औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में गयी हुई थी, जिसमें सात लोग सवार थे। लौटने के क्रम में कार पूल के नीचे खाई में गिर गयी और पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में सभी 18 से 19 वर्ष के युवक हैं।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति कोविंद ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

मधुसूदन महाराज: जगन्नाथ जी से जुड़ा ये राज लोगों को बताया नहीं जाता

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं