लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में तेजस्वी-राबड़ी समेत RJD के 92 नेताओं पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 05:50 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत राजद के 92 नेताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन सभी नेताओं पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप लगा है।

दरअसल, ये सभी राजद नेता शुक्रवार को गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी के साथ सीबीआई जांच की मांग के लिए 10 सर्कुलर रोड़ से प्रशासन की अनुमति के बिना गोपालगंज कूंज कर रहे थे। वहीं देर रात सचिवालय थाने में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, राजद प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत 32 नामजद व राजद के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं व नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। नामजद आरोपितों में राजद के कई विधायक भी शामिल हैं।

उधर, गोपालगंज में भी बरौली विधानसभा से राजद विधायक मो नेमतुल्लाह और पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा समेत 13 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा हथुआ थाने में 60 अज्ञात राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static