बेगूसराय मॉब लिंचिंग कांड में 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 12:17 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय में भीड़ द्वारा छात्रा को अगवा करने आए तीन अपराधियों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस के द्वारा 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

बेगूसराय के SP आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली मोबाइल वीडियो से लोगों की पहचान करने के बाद पुलिस ने शनिवार की देर रात मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात 6 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को बेगूसराय के नारायण पिपर गांव में स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा को अगवा करने के इरादे से पहुंचे तीन अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान मौके पर करीब 5000 लोग मौजूद थे।   

prachi