बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, ठंड से नहीं मिलेगी राहत

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 12:17 PM (IST)

पटना/रांचीः पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार और झारखंड में गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना ने लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद तोड़ दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के सूत्रों के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिले के एक-दो स्थानों पर गुरुवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रात में जहां सभी जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी वहीं इसके बाद रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड में वृद्धि होगी।

सूत्रों ने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक बिहार के सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और 11 जनवरी को यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को अपने प्रभाव में ले लेगा जिससे बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

मौसम खराब होने के कारण बिहार आने और यहां से जाने वाली कई ट्रेने देर से चल रही हैं वहीं कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। द्दश्यता कम होने की वजह से दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। बुधवार को सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल के निकट एक यात्री बस के पलट जाने से कई यात्री घायल हो गए।

वहीं, गुरुवार को भी सारण और कटिहार जिले में बस पलटने से करीब तीस यात्री घायल हो गए हैं। इसी तरह झारखंड में भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है। 10 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और पारा नीचे जाने से ठंड बढ़ेगी। हालांकि इसके अलगे दिन घने कोहरे छाए रहने की संभावना है। झारखंड में बुधवार को हुई बारिश से जहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है वहीं इस दौरान हुए वज्रपात में तीन लोगों की मौत की भी सूचना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static