बिहार सरकार का एक और बड़ा फैसला- 16 जिलों के सिविल सर्जन का किया तबादला

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 06:12 PM (IST)

पटनाः महामारी बन चुके कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार लगातार आवश्यक निर्णय ले रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने 38 में से 16 जिलों के सिविल सर्जन का तबादला कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने संजीव कुमार सिन्हा को दरभंगा का सिविल सर्जन बनाया है। डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह को नवादा का सिविल सर्जन, डॉक्टर आत्मानंद कुमार को लखीसराय का सिविल सर्जन और डॉक्टर राकेश चंद्र सहाय वर्मा को सीतामढ़ी का सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं महेश्वर प्रसाद गुप्ता को सिविल सर्जन कटिहार, त्रिभुवन नारायण सिंह को सिविल सर्जन गोपालगंज, सुनील कुमार झा को सिविल सर्जन मधुबनी, श्रीनंदन को सिविल सर्जन किशनगंज, अवधेश कुमार को सिविल सर्जन सहरसा बनाया गया है।

इसके अलावा उमेश शर्मा को सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा को सिविल सर्जन सिवान और डॉक्टर सुधीर कुमार को सिविल सर्जन रोहतास के पद पर ट्रांसफर किया गया है। 16 में से एक डॉक्टर अति रमन झा का ट्रांसफर एक मई 2020 से प्रभावी होगा। इसके अलावा बाकी में से 3 सिविल सर्जन को एक जून 2020 से अपने नए पद पर जाना है। इनमें डॉक्टर विजेंद्र सत्यार्थी-सिविल सर्जन जमुई, अजय कुमार सिंह- सिविल सर्जन खगड़िया, राजदेव प्रसाद सिंह- सिविल सर्जन शिवहर का पद संभालेंगे।

Nitika