भाजपा का दावा- बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 06:48 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद नारायण झा ने दावा किया कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए दो तिहाई से अधिक बहुमत लाकर एक बार फिर सरकार बनाएगा।

झा ने समस्तीपुर में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में राजग पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग दो तिहाई से अधिक बहुमत लाकर एक बार फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर लोगों को गुमराह कर वोट की राजनीति कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के बिहार के विभिन्न जिलों में भाजपा के नए कार्यालयों का उद्घाटन करना संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन है। पार्टी का कार्यालय सिर्फ संगठन का कार्यालय ही नहीं होगा बल्कि यहां से कार्यकर्ता नए-नए संदेश के साथ लोगों के बीच भेजकर विरोधी दलों के नापाक इरादों का पर्दाफाश करेंगे। इस अवसर पर भाजपा सांसद अजय निषाद, भाजपा के प्रदेश मंत्री जगरनाथ ठाकुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या मे राजग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static