BJP प्रदेश अध्यक्ष का दावा- उपचुनाव में सभी सीटों पर राजग की जीत सुनिश्चित

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 10:34 AM (IST)

किशनगंजः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल ने प्रदेश में पांच विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत का दावा किया है। 

PM मोदी और CM नीतीश की जोड़ी ने बिहार को दिया नया लुक 
जायसवाल ने कहा कि उपचुनाव में राजग की जीत सुनिश्चित है। हर जगह जनता काफी उत्साहित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को एक नया लुक देने का न सिर्फ निर्णय लिया है, बल्कि उसे मूर्तरूप देना भी शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ‘सबका साथ सबका विकास' के मूलमंत्र के साथ देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सभी तबके के लोगों ने मन बना लिया है कि राजग की ही जीत सुनिश्चित करवाना है। 

संजय जायसवाल ने कांग्रेस पर बोला हमला 
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से दूर होकर राहुल गांधी विदेश दौरे पर निकल गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस को देश और आम जनता से कोई मतलब नही है। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी भी परिवारवाद से बाहर निकल ही नहीं सकती है। इसका ताजा उदाहरण किशनगंज में भी देखने को मिल रहा है। किशनगंज से बेटा सांसद है और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए अपनी मां को पार्टी से टिकट दिलवा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार परिवारवाद को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static