Edited By Nitika, Updated: 14 Nov, 2022 04:07 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य सोमदेव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य सोमदेव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य सोमदेव का निधन मिथिला एवं मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिए गहरी क्षति है। उनकी पग-पग पोखरि माछ मखान' रचना काफी लोकप्रिय हुई थी। मैथिली कविता संग्रह 'सहसमुखी चौक पर के लिए उन्हें 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।