पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 05:58 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहते स्वर्गीय टीएन शेषन ने भारत निर्वाचन आयोग को एक अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मतदाता पहचान पत्र की शुरुआत कर भारत की चुनाव प्रणाली को पारदर्शी एवं बेहतर बनाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेषन के निधन से सभी काफी मर्माहत हैं। दु:ख की इस घड़ी में स्वर्गीय शेषन के शोकाकुल परिजनों को ईश्वर धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करे।

Nitika