महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर CM नीतीश और राज्यपाल ने किया माल्यार्पण

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 12:52 PM (IST)

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पटना के गांधी मैदान स्थित उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static