कर्पूरीग्राम के कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश, कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 06:41 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। नीतीश इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए और वहां उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इसके पश्चात नीतीश ने गोकुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में बिहार सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं से जन साधारण को अवगत कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई विवरणिका ‘‘अधिकार'' एवं ''सहायता'' की लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के माता-पिता की प्रतिमा एवं उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री को जननायक कर्पूरी ठाकुर का चित्र एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

prachi